Breaking News

अंबिकापुर@संभाग स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता

Share


बिशुनपुर व मेन्ड्राखुर्द की टीम ने जीते मैच

अंबिकापुर,15 सितम्बर 2025 (घटती-घटना)। गांधी स्टेडियम में खेले जा रहे संभाग स्तरीय फुटबॉल मैच के अंतर्गत प्रथम मैच एफसी सत्तीपारा विरुद्ध बिशुनपुर के मध्य खेला गया। जिसमें दोनों टीमों ने प्रथम हाफ में अच्छे खेल का प्रदर्शन करते हुए एक दूसरे के ऊपर गोल करने के लिए हावी रहे, लेकिन मध्यांतर तक गोल नहीं कर सके। दूसरे हाफ में भी दोनों टीमों ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन गोल करने में नाकाम रहे। इस तरह मैच का निर्णय टाई-ब्रेकर से फैसला किया गया। जिसमें बिशुनपुर की टीम ने 3-2 से विजयी रही। दूसरा मैच मेन्ड्राखुर्द विरुद्ध फुटबॉल क्लब रेवापुर टीम के मध्य खेला गया। प्रथम हाफ में मेन्ड्राखुर्द के खिलाड़ी विष्णु द्वारा एक गोल कर अपनी टीम को 1-0 से बढ़त बना ली तथा मध्यांतर पश्चात मेन्ड्राखुर्द के हरिओम ने दूसरा गोल कर अपनी टीम को 2-0 से बढ़त दिला दी। इस तरह से मेन्ड्राखुर्द की टीम ने 2-0 से मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश कर ली। मैच के निर्णायक आयुष राजवाड़े ,अंकुश , नितेश ,बालसाय राजवाड़े,दीपक कुजूर,कमलेश किस्पोट्टा,अखिला राजवाड़े एवं मंगल कुमार रहे। 16 सितम्बर को प्रथम मैच एफसी परसोड़ी विरुद्ध न्यू क्लब जामदोहर तथा दूसरा मैच एफसी बृजनगर विरुद्ध पीजी इलेवन अंबिकापुर के मध्य खेला जायेगा।


Share

Check Also

अम्बिकापुर,@ स्ट्रोक के लक्षण पहचानें,समय पर उपचार लें : फिजियोथेरेपिस्ट

Share विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर सियान गुड़ी सेंटर में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम,वरिष्ठजनों ने खेल और …

Leave a Reply