Breaking News

अंबिकापुर@संभाग स्तरीय सरगुजा लीग:यूनाइटेड-11 और न्यू स्टार क्लब कोटया की शानदार जीत

Share


अंबिकापुर,04 सितम्बर 2025 (घटती-घटना)। गांधी स्टेडियम में चल रही संभाग स्तरीय सरगुजा लीग कम नॉकआउट फुटबॉल प्रतियोगिता 2025 के अंतर्गत गुरुवार को दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। पहले मैच में यूनाइटेड-11 अंबिकापुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फुटबॉल क्लब कर्रा को 4-1 से हराया। खेल की शुरुआत से ही यूनाइटेड-11 की टीम आक्रामक अंदाज में नजर आई। छोटे-छोटे पास और सटीक रणनीति के जरिए उन्होंने पहले हाफ में ही 3-0 की मजबूत बढ़त हासिल कर ली। कर्रा की टीम ने दूसरे हाफ में वापसी की कोशिश की और एक गोल किया, लेकिन यूनाइटेड-11 ने अंतिम क्षणों में एक और गोल दागकर मुकाबला 4-1 से अपने नाम किया और अगले दौर में प्रवेश किया। दूसरे मैच में न्यू स्टार क्लब कोटया और फुटबॉल क्लब हर्राटिकरा के बीच भिड़ंत हुई। कोटया की ओर से अनित सिंह ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। पहले हाफ में उन्होंने लगातार दो गोल कर अपनी टीम को 2-0 की बढ़त दिलाई।
हर्राटिकरा ने दूसरे हाफ में गोल करने के कई प्रयास किए, परंतु सफलता नहीं मिली। वहीं, कोटया की ओर से अनित सिंह ने मैच के अंतिम क्षणों में दो और गोल कर स्कोर 4-0 कर दिया। अनित सिंह ने कुल चार गोल कर मैच के मैन ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया।प्रतियोगिता के अंतर्गत शुक्रवार को नव युवक क्लब मोहनपुर बनाम एफसी राता तथा आदिवासी क्लब डकवा बनाम न्यू याज क्लब बृजनगर के मध्य मुकाबले खेले जाएंगे।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply