नई दिल्ली,30 अगस्त 2025 (ए)। ऑपरेशन सिंदूर के तीन महीने बाद वायुसेना उप प्रमुख ने नया खुलासा किया है। एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी ने कहा कि पाकिस्तान को युद्धविराम की मेज पर लाने के लिए भारतीय वायुसेना ने 50 से भी कम हथियार दागे। एनडीटीवी डिफेंस समिट में बोलते हुए एयर मार्शल ने कहा कि मौजूदा ऑप्शन की लिस्ट में हमारे पास बड़ी संख्या में टारगेट थे। आखिरकार हम 9 तक पहुंचे। हमारे लिए मुख्य बात यह थी कि 50 से भी कम हथियारों के साथ हम सीजफायर हासिल करने में सफल हुए। उन्होंने कहा, युद्ध शुरू करना बहुत आसान है, लेकिन उसे खत्म करना उतना आसान नहीं है और यह एक महत्वपूर्ण बात थी, जिसे ध्यान में रखना जरूरी था,ताकि हमारी सेनाएं सक्रिय रहें, तैनात रहें और किसी भी संभावित स्थिति के लिए तैयार रहें। दरअसल, सेना ने 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकवादी हमले के जवाब में 7 मई को पाकिस्तान स्थित 9 आतंकवादी ठिकानों को तबाह कर दिया था। इसके बाद पाकिस्तान के डीजीएमओ ने भारत के डीजीएमओ से सीजफायर की गुहार लगाई थी।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur