Breaking News

नई दिल्ली@सुप्रीम कोर्ट में आज दो नए न्यायाधीशों को बी.आर.गवई दिलाएंगे शपथ

Share


नई दिल्ली,28 अगस्त 2025 (ए)। भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) बी. आर. गवई आज सुप्रीम कोर्ट के दो नए न्यायाधीशों को शपथ दिलाएंगे। बॉम्बे हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश आलोक अराध्ये और पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश विपुल मनुभाई पंचोली को 27 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में पदोन्नत किया गया था। इनकी नियुक्ति के साथ ही सुप्रीम कोर्ट में जजों की पूरी कार्यरत संख्या 34 हो जाएगी। सुप्रीम कोर्ट में लंबे समय से रिक्त पदों को लेकर चिंता जताई जाती रही थी। अब अराध्ये और पंचोली के शामिल होने के बाद सर्वोच्च न्यायालय में 34 जजों की पूरी कार्यरत संख्या पूरी हो जाएगी। खास बात यह है कि जस्टिस पंचोली अक्टूबर 2031 में जस्टिस जॉयमल्या बागची के सेवानिवृत्त होने के बाद भारत के मुख्य न्यायाधीश बनेंगे। वह 3 अक्टूबर 2031 को पदभार संभालेंगे और 27 मई 2033 को सेवानिवृत्त होंगे। 25 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दोनों नामों की सिफारिश केंद्र सरकार को भेजी थी। हालांकि, कॉलेजियम की सदस्य और सुप्रीम कोर्ट की इकलौती महिला न्यायाधीश जस्टिस बी. वी. नागरत्ना ने जस्टिस पंचोली की पदोन्नति पर असहमति जताई। उन्होंने इसे न्यायपालिका के लिए प्रतिकूल बताया और चेतावनी दी कि यह निर्णय कॉलेजियम की विश्वसनीयता को नुकसान पहुंचा सकता है।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply