Breaking News

अंबिकापुर@840 श्रद्धालु अयोध्या धाम के लिए रवाना

Share

अंबिकापुर,27 अगस्त 2025(घटती-घटना)।प्रधानमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत बुधवार को अंबिकापुर से 840 श्रद्धालु अयोध्या धाम दर्शन के लिए विशेष ट्रेन से रवाना हुए। यह अंबिकापुर से तीर्थ यात्रा के लिए रवाना होने वाली पांचवीं स्पेशल ट्रेन है। अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से ट्रेन को महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से मुलाकात कर सुखद यात्रा की शुभकामनाएं दीं। इस तीर्थ यात्रा में अंबिकापुर की महापौर समेत कई पार्षदगण भी अयोध्या दर्शन के लिए रवाना हुए हैं। स्टेशन परिसर में भक्ति भाव के वातावरण के बीच श्रद्धालुओं में उत्साह और खुशी देखने को मिली। श्रद्धालुओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री को तीर्थ यात्रा योजना के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply