Breaking News

अंबिकापुर@तेज रफ्तार कार ने तीन लड़कियों को टक्कर मारकर विद्युत खंभे में टकराई

Share

अंबिकापुर,27अगस्त 2025(घटती-घटना)।शहर के दरिमा रोड पर बुधवार को एक अनियंत्रित तेज रफ्तार कार ने पैदल चल रहीं तीन लड़कियों को टक्कर मारते हुए विद्युत ट्रांसफार्मर के खंभे से टकराई। हादसे में तीनों लड़कियां घायल हुई हैं। जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसा चंपा नाला के पास की है। तीनों लड़कियां पैदल अंबिकापुर की ओर जा रही थीं। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित कार क्रमांक सीजी 10 बीएच 5525 ने लड़कियों को टक्कर मार दी। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि लड़कियों को टक्कर मारने के बाद वाहन अनियंत्रित होकर सडक किनारे लगे विद्युत ट्रांसफार्मर के खंभे से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। घायल में जयंती कोरवा (15), निवासी मानिक प्रकाशपुर लिमपारा, शाक्षी पाण्डेय (15) और उर्मिला नागेश (16), दोनों निवासी चंपा नाला के पास के रूप में हुई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार में महिला, पुरुष और बच्चे समेत चार से पांच लोग सवार थे। हादसे में कार सवार को भी चोटें आई है। जिनका इलाजा निजी अस्पताल में चल रहा है। सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली व मणिपुर पुलिस ने मामले की जांच की।
पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को क्रेन मंगवाकर घटनास्थल से हटवाया और दुर्घटना में घायल तीनों लड़कियों की स्थिति की जानकारी लेने अस्पताल पहुंची। सीएसपी ने बताया कि तीनों घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply