Breaking News

नई दिल्ली@आप नेता सौरभ भारद्वाज के घर समेत 13 जगहों पर ईडी ने मारे छापे

Share


नई दिल्ली ,26 अगस्त 2025 (ए)। प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली में अस्पताल निर्माण में कथित अनियमितताओं और मनी लॉन्डि्रंग के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। आप नेता और पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज के आवास सहित दिल्ली और आसपास के 13 ठिकानों पर छापेमारी की गई। ईडी अधिकारियों ने बताया कि यह जांच स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार से जुड़ी है, जिसमें हजारों करोड़ के घोटाले के आरोप हैं।
आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इस कार्रवाई को मोदी सरकार द्वारा जांच एजेंसियों का दुरुपयोग बताया। उन्होंने कहा किआप को निशाना बनाया जा रहा है क्योंकि पार्टी ने केंद्र की गलत नीतियों के खिलाफ सबसे ज्यादा आवाज उठाई है। आप ने इसे ध्यान भटकाने की साजिश करार दिया। वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि यह पुराना और झूठा मामला है, जब भारद्वाज मंत्री भी नहीं थे। सांसद संजय सिंह ने आरोप लगाया कि मोदी सरकारआप नेताओं को झूठे केस में फंसाकर जेल भेज रही है। उन्होंने पीएम मोदी की फर्जी डिग्री पर उठ रहे सवालों से ध्यान हटाने के लिए यह रेड कराने का दावा किया। पंजाब सीएम भगवंत मान ने भी यही कहा, कि मोदी की डिग्री विवाद से बचने के लिए कार्रवाई हुई। पूर्व सीएम आतिशी ने तंज कसा कि पूरा केस फर्जी है, क्योंकि उस वक्त भारद्वाज पद पर नहीं थे। मामले की जड़ 2018-19 में है, जब 5590 करोड़ की 24 अस्पताल परियोजनाएं मंजूर हुईं। आरोप है कि 6800 बेड वाले 7 आईसीयू अस्पतालों पर 1125 करोड़ खर्च हुए।
लेकिन तीन साल बाद भी केवल 50′ काम पूरा। लोकनायक अस्पताल पर 465 करोड़ की लागत से तीन गुना ज्यादा 1125 करोड़ खर्च। पॉलीक्लिनिक्स पर 168 करोड़ की जगह 220 करोड़ लगे। स्वास्थ्य प्रणाली में देरी और अस्पष्ट लेनदेन के आरोप हैं। उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने जून में जांच को मंजूरी दी थी, जो भाजपा नेता विजेंद्र गुप्ता की शिकायत पर आधारित है।आप ने सभी आरोपों से इनकार किया है।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply