Breaking News

मुंबई@आईएनएस उदयगिरि-आईएनएस हिमगिरी इंडियन नेवी में शामिल हुए

Share


मुंबई,26 अगस्त 2025(ए)। इंडियन नेवी को मंगलवार को दो नए युद्धपोत आईएनएस उदयगिरि और आईएनएस हिमगिरि मिले। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कमीशनिंग सेरेमनी में कहा- नौसेना ने स्वदेशी एफ-35 युद्धपोत कमीशन किया है। एक देश के पास उड़ने वाला स्न-35 है। ये पूरी तरह से भारत में बना है। उन्होंने कहा, आज पुरानी सोच काम नहीं करेगी। हमें नए खतरों का अनुमान लगाने और नए समाधान तलाशते रहने की जरूरत है। युद्धों के बदलते नेचर के कारण यह जरूरी है। पीएम मोदी के नेतृत्व में सरकार ने डिफेंस सेक्टर में रिसर्च और डेवलपमेंट को प्राथमिकता दी है। दोनों युद्धपोत इस तरह डिजाइन किए गए हैं कि ये दुश्मन के रडार, इंफ्रारेड और वॉयस सेंसर से बचे रहेंगे। इनकी तैनाती इंडो-पेसिफिक क्षेत्र में होगी। दोनों युद्धपोत ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल और सतह से हवा में मार करने वाली बराक-8 मिसाइल से लैस हैं। इनमें 76एमएम नौसैनिक बंदूकें और पानी के अंदर चलने वाला टारपीडो विस्फोटक हथियार भी है।


Share

Check Also

विकासनगर@हिंदू युवक की हत्या के बाद बवाल इंटरनेट बंद,गुस्साई भीड़ ने आरोपी के घर में आग लगाई,माहौल तनावपूर्ण

Share विकासनगर,14 जून 2026। उत्तराखंड के विकासनगर स्थित बैरागीवाला गांव में दो समुदायों के बीच …

Leave a Reply