कितना भी दबाव आए…झेलने की ताकत बढ़ाते रहेंगे…
अहमदाबाद,25 अगस्त 2025 (ए)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अहमदाबाद में कहा…मेरे देश के छोटे उद्यमी हों, किसान हों, या पशुपालक हों, सभी के लिए, मैं आपसे बार-बार वादा करता हूं, आपका हित मोदी के लिए सर्वोपरि है। उन्होंने ट्रम्प के टैरिफ का जिक्र किए बिना कहा- मेरी सरकार छोटे उद्यमियों, किसानों और पशुपालकों पर कभी कोई आंच नहीं आने देगी। चाहे कितना भी दबाव आए, हम झेलने की अपनी ताकत बढ़ाते रहेंगे। अमेरिका भारत पर 27 अगस्त से 50त्न टैरिफ लगा रहा है। उन्होंने अपनी स्पीच में ऑपरेशन सिंदूर, कांग्रेस का जिक्र किया। उन्होंने कहा, दुनिया ने देखा है कि हमने पहलगाम का बदला कैसे लिया। 22 मिनट में सब कुछ साफ कर दिया। गुजरात सुदर्शनधारी और चरखाधारी दो मोहन की धरती है। प्रधानमंत्री शाम 5 बजे अहमदाबाद पहुंचे और नरोडा से निकोल तक करीब 3 किमी लंबा रोड शो किया। उन्होंने हाथ हिलाकर लोगों को अभिवादन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल,राज्यपाल देवव्रत आचार्य समेत कई नेता मौजूद रहे। उन्होंने 5477 करोड़ के विकास कार्यों की शुरुआत की। साबरमती से कटोसन रोड ट्रेन और कार लोडेड ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।
दुनिया ने पहलगाम हमले का बदला देखा : मोदी
पहले आतंकी हमारा खून बहाते थे और दिल्ली में बैठी कांग्रेस सरकार कुछ नहीं करती थी। लेकिन आज आतंकवादियों और उनके आकाओं को हम छोड़ते नहीं, चाहे वो कहीं भी छुपे हों। दुनिया ने देखा है कि पहलगाम का बदला भारत ने कैसे लिया है। 22 मिनट ही सबकुछ साफ। ऑपरेशन सिंदूर हमारी सेना के शौर्य और सुदर्शन चक्रधारी मोहन के भारत की इच्छाशक्ति का प्रतीक बन गया है।
गुजरात मैन्युफैक्चरिंग हब बना : पीएम मोदी
आज हर प्रकार की इंडस्ट्री का यहां विस्तार गुजरात की धरती पर हो रहा है। पूरा गुजरात ये देखकर गर्व करता है कि कैसे हमारा राज्य मैन्युफैक्चरिंग हब बन गया है। देश और दुनिया की बड़ी-बड़ी कंपनियां यहां फैक्टि्रयां लगा रही हैं। अब इलेक्टि्रक व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग का भी गुजरात बहुत बड़ा सेंटर बन रहा है।
मैं अहमदाबाद की इस धरती से अपने लघु उद्यमियों, दुकानदारों और किसानों-पशुपालकों से कहूंगा। मैं हर किसी के लिए बार-बार वादा करता हूं कि मोदी के लिए आपका हित सर्वोपरि है। मेरी सरकार लघु उद्यमियों का, किसानों का, पशुपालकों का कभी भी अहित नहीं होने देगी।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur