Breaking News

गया@ पीएम मोदी का सियासी फरमान

Share


पीएम हो या सीएम या कोई मंत्रीःजमानत नहीं मिली तो 31 वें दिन छोड़नी होगी कुर्सी
गया,22 अगस्त 2025 (ए)।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार के दौरे पर हैं. वह गयाजी पहुंचे जहां उन्होंने 12,000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसके बाद उन्होंने एक जनसभा को भी संबोधित किया और बिहार सरकार की भी जमकर तारीफ की। बिहार चुनाव से पहले पीएम मोदी का यह दौरा एनडीए के लिए बेहद अहम माना जा रहा है।
देश में घुसपैठियों की बढ़ती संख्या चिंता का विषय है। बिहार के सीमावर्ती जिलों में डेमोग्राफी तेजी से बदल रही है। एनडीए सरकार ने तय किया है कि देश का भविष्य घुसपैठियों को नहीं तय करने देंगे। जिन सुविधाओं पर भारतीयों का अधिकार है उस पर डाका नहीं डालने देंगे. बहुत जल्द ये मिशन अपना काम शुरू करेगा। हम हर घुसपैठिये को देश से बाहर करके ही रहेंगे। देश के भीतर बैठे घुसपैठियों के समर्थकों से सावधान रहें। ये आपका हक घुसपैठियों को देना चाहते हैं. बिहार के लोगों को बहुत सतर्क रहना है। हमारे बिहार को कांग्रेस-आरजेडी की बुरी नजर से बचाना है. बिहार के युवाओं के सपने पूरे हों इसके लिए केंद्र नीतीश कुमार के साथ कंधे से कंधे मिलाकर बिहार के कल्याण के लिए काम कर रहा है…पीएम मोदी
संविधान हर जनप्रतिनिधि से ईमानदारी और पारदर्शिता की उम्मीद करता है। हम संविधान की मर्यादा को तार-तार होते नहीं देख सकते इसीलिए एनडीए सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ एक ऐसा कानून लेकर आई है जिसके दायरे में देश का प्रधानमंत्री भी है। इस कानून में मुख्यमंत्री और मंत्रियों को भी शामिल किया गया है। कानून बन जाएगा तो पीएम हो या सीएम या कोई भी मंत्री, गिरफ्तारी के 30 दिन के अंदर जमानत लेनी होगी नहीं तो 31वें दिन कुर्सी छोड़नी पड़ेगी…पीएम मोदी।


Share

Check Also

विकासनगर@हिंदू युवक की हत्या के बाद बवाल इंटरनेट बंद,गुस्साई भीड़ ने आरोपी के घर में आग लगाई,माहौल तनावपूर्ण

Share विकासनगर,14 जून 2026। उत्तराखंड के विकासनगर स्थित बैरागीवाला गांव में दो समुदायों के बीच …

Leave a Reply