Breaking News

तिरुपति@ तिरुपति मंदिर में चढ़ाया 121 किलो सोना

Share

तिरुपति ,20 अगस्त 2025 (ए)। तिरुमाला तिरुपति मंदिर को एक भक्त ने 140 करोड़ रुपए का 121 किलो सोना दान किया है। तिरुपति मंदिर में दर्शन करने आए भक्त अपनी श्रद्धा अनुसार धन दान दे रहे हैं। अंबानी जैसे बड़े व्यवसायी सोना और हीरे के आभूषण दान कर रहे हैं। ऐसे में सबको चौंकाते हुए एक भक्त ने 121 किलो सोना दान किया है,जिसकी कीमत 140 करोड़ रुपए बताई जा रही है। वहीं इस जानकारी को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने सोशल मीडिया पर साझा किया। आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले के मंगलागिरी में गरीबी उन्मूलन परियोजना से संबंधित एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें सीएम नायडू भी शामिल हुए थे।


Share

Check Also

नई दिल्ली@स्कूल में हिजाब पर हाईकोर्ट का फैसला यूनिफॉर्म नियम मानना जरूरी

Share नई दिल्ली,25 अगस्त 2026 I इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रयागराज के एक निजी स्कूल में …

Leave a Reply