Breaking News

नई दिल्ली@शुभांशु शुक्ला को लेकर शशि ने विपक्ष को दे डाली नसीहत

Share

नई दिल्ली,18 अगस्त 2025 (ए) कांग्रेस सांसद थरूर एक बार फिर से अपनी ही पार्टी लाइन के खिलाफ जाकर विपक्ष पर तंज कसा है। इस बार मुद्दा था अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला पर संसद में विशेष चर्चा को लेकर। दरअसल,विपक्ष ने शुभांशु शुक्ला पर संसद में विशेष चर्चा में भाग लेने से मना कर दिया और एसआईआर के मुद्दे पर लगातार विरोध कर रहा है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने अपने पोस्ट में शुभांशु शुक्ला की उपलब्धि गिनवाते हुए विपक्ष को नसीहत दे डाली।
शशि थरूर ने विपक्ष को पढ़ाया पाठ
शशि थरूर ने केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए लिखा चूंकि विपक्ष विशेष चर्चा में भाग नहीं ले रहा है, इसलिए मैं कहना चाहूंगा कि कमांडर शुभांशु शुक्ला के हालिया अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन मिशन पर सभी भारतीयों को कितना गर्व है। यह हमारे देश के अपने मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम, गगनयान, के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित
हुआ। शुक्ला के मिशन ने इसरो को अमूल्य व्यावहारिक अनुभव और डेटा प्रदान किया, जिसे सिमुलेशन में दोहराया नहीं जा सकता। प्रक्षेपण-पूर्व प्रक्रियाओं, अंतरिक्ष यान प्रणालियों और सूक्ष्म-गुरुत्वाकर्षण के मनोवैज्ञानिक और शारीरिक प्रभावों पर उनके प्रत्यक्ष अवलोकन गगनयान मिशन को जोखिम-मुक्त और परिष्कृत बनाने के लिए महत्वपूर्ण हैं।
किरेन रिजिजू ने क्या कहा?
वहीं, इससे पहले केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने एक पोस्ट किया था। उन्होंने लिखा कि हमारे हीरो अंतरिक्ष यात्री कैप्टन सुभांशु शुक्ला अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के सफल मिशन के बाद स्वदेश लौट आए हैं। संसद उनके इस ऐतिहासिक पड़ाव और अंतरिक्ष में भारत की बढ़ती महत्वाकांक्षाओं पर एक विशेष चर्चा के साथ उन्हें सम्मानित करेगी।


Share

Check Also

सहारनपुर@देवबंद में ज्योत पदयात्रियों को कैंटर ने रौंदा,चार श्रद्धालुओं की मौत,15 घायल

Share सहारनपुर,10 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में शाकंभरी देवी से माता की …

Leave a Reply