Breaking News

नई दिल्ली@ एल्विश यादव के घर पर ताबड़ तोड़ फायरिंग

Share


नई दिल्ली,17 अगस्त 2025 (ए)।
गुरुग्राम के सेक्टर 56 में यूट्यूबर और बिग बॉस विनर एल्विश यादव के घर पर रविवार सुबह तड़के करीब 5ः30 से 6 बजे के बीच अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की. बाइक पर सवार तीन नकाबपोश हमलावरों ने करीब 24 से 30 राउंड गोलियां चलाईं, जिसके बाद वो मौके से फरार हो गए। अब इस मामले में नया अपडेट आया है। इस हमले की जिम्मेदारी गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया ने ली है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में इसका दावा किया गया है। विदेश में बैठे गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया ने एल्विश यादव के घर पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी ली। गैंगस्टर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि,जय भोले की, हां भाई राम राम सारे भाइयों को. आज जो एल्विश यादव के घर गोली चली है, वो नीरज फरीदपुर और भाऊ रितोलिया ने चलाई है. इसको आज हमने अपना परिचय दिया है।


Share

Check Also

सहारनपुर@देवबंद में ज्योत पदयात्रियों को कैंटर ने रौंदा,चार श्रद्धालुओं की मौत,15 घायल

Share सहारनपुर,10 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में शाकंभरी देवी से माता की …

Leave a Reply