Breaking News

उज्जैन@ आज निकलेगी बाबा महाकाल की राजसी सवारी

Share

पुजारी समिति ने की विशेष सुरक्षा की मांग
उज्जैन,17 अगस्त 2025 (ए)।
धार्मिक नगरी उज्जैन में आज भगवान महाकाल की राजसी (शाही) सवारी निकल जाएगी। परंपरा अनुसार सवारी महाकाल से शाम 4ः00 बजे शुरू होगी। सवारी में शामिल होने के लिए देशभर से श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। पिछली सवारियों के अनुभव को देखते हुए महाकालेश्वर मंदिर पुजारी समिति के महामंत्री महेश पुजारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भगवान महाकाल की सवारी की पालकी के लिए विशेष सुरक्षा की मांग की है। महाकाल मंदिर के पुजारी महेश शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि मंदिर प्रबंध समिति के सुरक्षा अधिकारियों द्वारा पालकी की सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए।


Share

Check Also

सहारनपुर@देवबंद में ज्योत पदयात्रियों को कैंटर ने रौंदा,चार श्रद्धालुओं की मौत,15 घायल

Share सहारनपुर,10 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में शाकंभरी देवी से माता की …

Leave a Reply