Breaking News

नई दिल्ली@घरेलू वस्तुओं पर जीएसटी दरों में होगी भारी कटौती

Share


नई दिल्ली,16 अगस्त 2025 (ए)।
स्वतंत्रता दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को एक बड़ी राहत की घोषणा दी है। उन्होंने कहा कि इस साल दिवाली तक देश में ‘नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी’ लागू कर दिया जाएगा। इसका सीधा मकसद है आम जनता को महंगाई से राहत और कारोबारियों को व्यवस्था में सरलता देना।
प्रधानमंत्री ने बताया कि मौजूदा अप्रत्यक्ष कर प्रणाली को लागू हुए आठ साल हो चुके हैं। अब वक्त आ गया है कि इसे और ज्यादा प्रभावी और जनहितैषी बनाया जाए। इसके लिए सरकार ने तीन प्रमुख स्तंभों पर आधारित एक विस्तृत खाका तैयार किया है, जिसे मंत्रियों के समूह को भेजा गया है। अगली जीएसटी काउंसिल की बैठक में इस पर विस्तार से चर्चा होगी।
प्रधानमंत्री ने इसे ‘दिवाली का तोहफा’ बताते हुए भरोसा दिलाया कि इन सुधारों से रोजमर्रा की वस्तुएं सस्ती होंगी और टैक्स का बोझ घटेगा। छोटे और मझोले उद्योगों को भी इससे सीधा लाभ मिलेगा, जिससे अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply