Breaking News

दौसा@ दर्दनाक सड़क दुर्घटना में ११ की मौत,10 से ज्यादा हुए घायल

Share

मृतक यूपी के रहने वाले,खाटूश्याम से लौट रहे थे सभी
दौसा ,13 अगस्त 2025 (ए)।
राजस्थान के दौसा में बुधवार सुबह श्रद्धालुओं से भरी पिकअप खड़े कंटेनर में घुस गई। एक्सीडेंट में 7 बच्चों सहित 11 लोगों की मौत हो गई। सभी उत्तर प्रदेश के एटा और फिरोजाबाद के रहने वाले हैं। एक्सीडेंट अल सुबह करीब 3.30 बजे नेशनल हाईवे-148 पर सैंथल थाना के बापी के पास हुआ। एटा के जिलाधिकारी प्रेमरंजन सिंह ने बताया कि असरौली (एटा) गांव से करीब 45 श्रद्धालु दो पिकअप में खाटूश्याम गए थे। वापसी में महिलाओं-बच्चों से भरी पिकअप का एक्सीडेंट हो गया। हादसे में 10 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। शुरुआती जांच में सामने ंआया है कि पिकअप सवार एटा के असरौली (कोतवाली देहात) गांव के रहने वाले थे। पिकअप में 22 से ज्यादा श्रद्धालु थे। इनमें 10 की मौत दौसा में हुई है। वहीं, एक गंभीर घायल ने जयपुर के हॉस्पिटल में दम तोड़ा है। मृतकों में पूर्वी (3), प्रियंका (25), दक्ष (12), शीला (35), सीमा (25), अंशु (26) और सौरभ (35) हैं। 4 मृतकों की पहचान नहीं हुई है।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply