न्यू दिल्ली,12 अगस्त 2025 (ए)। ऑपरेशन सिंदूर में घुटने टेकने के बाद भी पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। सूत्रों की हवाले से खबर सामने आई थी कि इस्लामाबाद में भारतीय दूतावास या उच्चायोग में भारतीय राजनयिकों और कर्मचारियों की अखबार, पानी और गैस जैसी बुनियादी जरूरतों की सप्लाई रोकी जा रही है। अब भारत ने भी पाकिस्तान की इस करतूत का मुंहतोड़ जवाब दिया है। जानकारी के मुताबिक, भारत ने भी पाकिस्तानी दूतावास में अखबार की सप्लाई बंद कर दी है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur