Breaking News

समस्तीपुर@ बिहार में ट्रंप का फोटो लगाकर निवास प्रमाण-पत्र के लिए आवेदन

Share

मामले में एफ आईआर दर्ज
समस्तीपुर,06 अगस्त 2025 (ए)।
बिहार के समस्तीपुर जिले में ऐसा मामला सामने आया है जिसने ऑनलाइन सिस्टम की गंभीरता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मोहिउद्दीन नगर अंचल में किसी ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की फोटो लगाकर निवास प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर दिया है।
नामःडोनाल्ड जान ट्रंप
पताः हसनपुर गांव,पोस्ट बाकरपुर,थाना मोहिउद्दीन नगर
फोटोः अमेरिकी राष्ट्रपति की असली तस्वीर
आधार कार्ड,बारकोड और एड्रेस में भी छेड़छाड़ यह ऑनलाइन आवेदन 29 जुलाई को आवेदन क्रमांक बीआरसीसीओ/2025/17989735 के तहत प्राप्त हुआ था। जांच में फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद 4 अगस्त को सीओ ब्रजेश द्विवेदी ने इसे अस्वीकृत कर दिया और अब साइबर थाना में एफ आईआर दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।


Share

Check Also

विकासनगर@हिंदू युवक की हत्या के बाद बवाल इंटरनेट बंद,गुस्साई भीड़ ने आरोपी के घर में आग लगाई,माहौल तनावपूर्ण

Share विकासनगर,14 जून 2026। उत्तराखंड के विकासनगर स्थित बैरागीवाला गांव में दो समुदायों के बीच …

Leave a Reply