मामले में एफ आईआर दर्ज
समस्तीपुर,06 अगस्त 2025 (ए)। बिहार के समस्तीपुर जिले में ऐसा मामला सामने आया है जिसने ऑनलाइन सिस्टम की गंभीरता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मोहिउद्दीन नगर अंचल में किसी ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की फोटो लगाकर निवास प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर दिया है।
नामःडोनाल्ड जान ट्रंप
पताः हसनपुर गांव,पोस्ट बाकरपुर,थाना मोहिउद्दीन नगर
फोटोः अमेरिकी राष्ट्रपति की असली तस्वीर
आधार कार्ड,बारकोड और एड्रेस में भी छेड़छाड़ यह ऑनलाइन आवेदन 29 जुलाई को आवेदन क्रमांक बीआरसीसीओ/2025/17989735 के तहत प्राप्त हुआ था। जांच में फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद 4 अगस्त को सीओ ब्रजेश द्विवेदी ने इसे अस्वीकृत कर दिया और अब साइबर थाना में एफ आईआर दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur