Breaking News

नागपुर@ कितने बलिदान हुए,मुंडो के ढेर लग गए,लेकिन धर्म नहीं छोड़ा

Share


नागपुर,06 अगस्त 2025 (ए)।
महाराष्ट्र के नागपुर में धर्म जागरण न्यास के प्रांत के कार्यालय के उद्घाटन पर बोलते हुए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि धर्म कार्य केवल भगवान के लिए नहीं होता बल्कि धर्म का कार्य समाज के लिए होता है। उन्होंने कहा कि देश का इतिहास देखें, धर्म के लिए कितने बलिदान हुए, मुंडो के ढेर लग गए, यग्योपवित मनो से तौले गये, लेकिन धर्म नहीं छोड़ा। दुनिया में ऐसी भी विचार है जो कहते हैं कि हम सबको एक होना है, तो एक सा होना पड़ेगा। हम कहते हैं कि ऐसा नहीं है, एक होने के लिए एक सा होने की जरूरत नहीं है।


Share

Check Also

नई दिल्ली@स्कूल में हिजाब पर हाईकोर्ट का फैसला यूनिफॉर्म नियम मानना जरूरी

Share नई दिल्ली,25 अगस्त 2026 I इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रयागराज के एक निजी स्कूल में …

Leave a Reply