पटना,02 अगस्त 2025 (ए)। राजद नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने शनिवार को दावा किया कि उनका नाम इलेक्शन कमीशन द्वारा शुक्रवार को बिहार के लिए जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में नहीं है। पटना में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए तेजस्वी ने कहा, मैंने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान गणना फॉर्म भरा था. लेकिन ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में मेरा नाम नहीं है। मैं आगामी विधानसभा चुनाव कैसे लड़ूंगा? तेजस्वी यादव ने कहा कि उन्होंने इलेक्शन कमीशन के पोर्टल पर अपना ईसीपीआई नं. आरएबी 2916120 डालकर सर्च किया तो नो रिकार्डस फाऊण्ड लिखकर आया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur