Breaking News

नई दिल्ली@ रिहायशी इलाके में घुसा 10 फीट लंबा मगरमच्छ

Share


नई दिल्ली,02 अगस्त 2025 (ए)।
भारत नेपाल सीमा से सटे खटीमा के रिहायशी इलाके में मगरमच्छ निकलने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। शुक्रवार रात 10 फीट लंबा मगरमच्छ घुसने से इलाके में हड़कंप मच गया। बारिश के चलते मगरमच्छ निकलने के बाद सैकड़ों लोग घरों से बाहर निकल गए। लेकिन कुछ लोगों ने जान की परवाह न करते हुए बगैर विभागीय टीम के घंटों मशक्कत के बाद कंबल और जाल के जरिए मगरमच्छ को काबू में किया। देर से पहुंची वन विभाग की टीम को पकड़े गए मगरमच्छ को सौंपा। इसके बाद इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply