Breaking News

नई दिल्ली@ पूर्व चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने सरकारी आवास खाली किया

Share


नई दिल्ली,02 अगस्त 2025 (ए)।
देश के पूर्व चीफ जस्टिस डी.वाई. चंद्रचूड़ ने दिल्ली स्थित चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया का आधिकारिक आवास खाली कर दिया है। भारत के 50 वें चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ आठ नवंबर, 2024 को रिटायर हो गए थे। हाल में, नयी दिल्ली के 5, कृष्ण मेनन मार्ग स्थित चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया के आधिकारिक आवास पर उनके निर्धारित समय से अधिक वक्त तक रहने को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया था। जस्टिस चंद्रचूड़ ने सात जुलाई को पीटीआई को स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा था कि सामान बांध लिया गया है और वह अपनी पत्नी व बच्चों के साथ जल्द ही किराये पर सरकारी आवास में चले जाएंगे।


Share

Check Also

नई दिल्ली@स्कूल में हिजाब पर हाईकोर्ट का फैसला यूनिफॉर्म नियम मानना जरूरी

Share नई दिल्ली,25 अगस्त 2026 I इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रयागराज के एक निजी स्कूल में …

Leave a Reply