Breaking News

देहरादून@ अब बिना रजिस्ट्रेशन मसूरी में एंट्री नहीं

Share


पर्यटन विभाग का नया आदेश
देहरादून,01 अगस्त 2025 (ए)।
उत्तराखंड पर्यटन विभाग ने मसूरी आने वाले पर्यटकों के लिए नई व्यवस्था लागू की है। अब मसूरी घूमने के लिए सभी पर्यटकों को पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा। इस नए नियम को आज से लागू कर दिया गया है। पर्यटन विभाग का कहना है कि मसूरी में बढ़ती पर्यटकों की भीड़ और ट्रैफिक के दबाव को नियंत्रित करने के लिए यह कदम उठाया गया है। इस फैसले पर जहां कुछ लोग समर्थन कर रहे हैं, वहीं कुछ ने इसकी आलोचना भी की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस व्यवस्था का समर्थन करते हुए कहा,पर्यटकों की सुरक्षा और सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का उद्देश्य मसूरी में व्यवस्थित पर्यटन को बढ़ावा देना और सभी की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply