Breaking News

श्रीहरिकोटा@ निसार मिशन श्रीहरिकोटा से हुआ लांच

Share


श्रीहरिकोटा,30 जुलाई 2025 (ए)।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने बुधवार को इसरो और नासा द्वारा संयुक्त रूप से विकसित एक पृथ्वी अवलोकन उपग्रह का प्रक्षेपण किया। प्रक्षेपण भारतीय समयानुसार शाम 5ः40 बजे हुआ। निसार उपग्रह, दोनों अंतरिक्ष एजेंसियों के बीच मानवीय कौशल और एक दशक से चल रहे सॉफ़्टवेयर और हार्डवेयर के आदान-प्रदान का एक संयोजन है, जिसका उद्देश्य सूर्य-समकालिक कक्षा से संपूर्ण पृथ्वी का अध्ययन करना है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो और अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के संयुक्त प्रयास से बनाया गया निसार सैटेलाइट जी एस एल व्ही एमके-द्वितीय रॉकेट के जरिए 747 किलोमीटर की सूर्य-समकालिक कक्षा में स्थापित किया जाएगा।


Share

Check Also

रायपुर@दीपक और बरखा टंडन ठगी मामला : पुलिस को मिले अहम सबूत पुलिस कमिश्नर ने कहा-कई रसूखदारों को जारी हो सकता है नोटिस

Share रायपुर,25 नवम्बर 2026। ठगी और धोखाधड़ी के आरोपों में घिरे दीपक टंडन और बरखा …

Leave a Reply