Breaking News

अंबिकापुर@जिला उपभोक्ता आयोग में अब ई-हियरिंग की सुविधा

Share

अंबिकापुर,30 जुलाई 2025 (घटती-घटना)। अब ई-हियरिंग के माध्यम से भी जिला उपभोक्ता आयोग में सुनवाई की जाएगी। दूरस्त ग्रामीण क्षेत्रों के पक्षकार अब ई-हियरिंग के माध्यम से सुनवाई में शामिल हो सकते हैं। 30 जुलाई को छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति गौतम चौरडिय़ा द्वारा जिला उपभोक्ता आयोग सरगुजा में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ई-हियरिंग सुविधा का शुभारंभ किया गया। इस अवसर उन्होंने सरगुजा के उपभोक्ताओं एवं अधिवक्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि ई हियरिंग की परिकल्पना आज से तीन माह पूर्व की गई थी। शासन के सहयोग से इसकी घोषणा के साथ तीन माह के भीतर 11 जिलों में ई-हियरिंग की सुविधा प्रारंभ हो गई है, इससे दूरस्थ अंचल में निवासरत पक्षकार या अधिवक्ता आसानी से सुनवाई की कार्रवाई से जुड़ सकते हैं। इस अवसर पर एक प्रकरण की वर्चुअल ई-हियरिंग भी की गई। शुभारंभ अवसर पर वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता आयोग रायपुर के सदस्य प्रमोद वर्मा, रजिस्ट्रार श्रीनिवास तिवारी,संयुक्त रजिस्ट्रार मोना चौहान, लेखा अधिकारी मधुलिका यादव,जिला उपभोक्ता आयोग रायपुर के अध्यक्ष डाकेश्वर शर्मा, सदस्य नीरूपमा प्रधान तथा जिला उपभोक्ता आयोग सरगुजा के अध्यक्ष राकेश पाण्डेय, सदस्य द्वय नवनी कान्त दत्ता व अर्चना सिन्हा,वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत त्रिपाठी,संजय अम्बष्ठ, सुशील चतुर्वेदी,पीएन दुबे, कीर्ति दुबे, जेपी गुप्ता,लक्ष्मी सिन्हा उपस्थित रहे।


Share

Check Also

कोंडागांव@CAF कैंप में जवान ने उठाया आत्मघाती कदम, खुद को गोली मारकर दी जान

Share कोंडागांव 09 जून 2026। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में स्थित सीएएफ (CAF) कैंप से …

Leave a Reply