Breaking News

अंबिकापुर@सरगुजा के खिलाडिय़ों ने तमिलनाडु में लहराया छत्तीसगढ़ का परचम

Share

अंबिकापुर,29 जुलाई 2025 (घटती-घटना)। 21वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय कॉर्फबॉल चैंपियनशिप चेन्नई तमिलनाडु में 24 से 27 जुलाई तक आयोजित किया गया था। जिसमें छत्तीसगढ़ प्रदेश टीम में सरगुजा जिले से सब-जूनियर टीम में रुद्राक्षी जैन,संजना मिंज, रीत्विक राज गुप्ता,आयुष बारी शामिल हुए थे। कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि चेन्नई में आयोजित राष्ट्रीय चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ टीम में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए हिमाचल प्रदेश को सेमीफाइनल में हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला छत्तीसगढ़ और हरियाणा के बीच खेला गया जिसमें छत्तीसगढ़ टीम उपविजेता रही।
विजेता खिलाडिय़ों को एमआईसी मेंबर प्रियंका गुप्ता, विकास गुप्ता, गौरव सिंह, सौरभ सिंह, केपी सिंह,निशांत सिंह,रजत सिंह खुशबू गुप्ता व सरगुजा जिला बास्केटबॉल संघ परिवार ने शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।


Share

Check Also

अंबिकापुर@भू-राजस्व संहिता संशोधन को लेकर अधिवक्ता ने उठाए सवाल

Share मुख्य सचिव से की हस्तक्षेप की मांग, कहा- 28 अप्रैल 2026 से पहले के …

Leave a Reply