Breaking News

देवघर@कांवडि़यों से भरी बस ट्रक से टकराई,18 की मौत

Share


देवघर,29 जुलाई 2025 (ए)।
झारखंड के देवघर में मंगलवार सुबह एक भयंकर सड़क हादसा हुआ, जिसमें 18 कांवडि़यों की मौत हो गई और एक दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा उस वक्त हुआ जब बाबा बैजनाथ धाम में जलाभिषेक करने के बाद कांवडि़यों से भरी एक बस,बासुकीनाथ मंदिर जलाभिषेक के लिए दुमका जा रही थी। देवघर के मोहनपुर थाना क्षेत्र के जमुनिया इलाके में बस का ट्रक से सामना हुआ, जिसके बाद बस और ट्रक के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस टक्कर में मौके पर ही पांच कांवडि़यों की जान चली गई।


Share

Check Also

सहारनपुर@देवबंद में ज्योत पदयात्रियों को कैंटर ने रौंदा,चार श्रद्धालुओं की मौत,15 घायल

Share सहारनपुर,10 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में शाकंभरी देवी से माता की …

Leave a Reply