Breaking News

अंबिकापुर@नाग पंचमी पर काल सर्प दोष शांति पूजन एवं रुद्राभिषेक का आयोजन

Share


अंबिकापुर,29 जुलाई 2025 (घटती-घटना)। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी जय समलाया वास्तु ज्योतिष केंद्र द्वारा नाग पंचमी के शुभ अवसर पर काल सर्प दोष शांति पूजन एवं महा रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व केंद्र के संचालक पंडित योगेश नारायण मिश्र ने किया। इस अवसर पर जिलेभर से आए लगभग 51 जोड़ों ने पूजा में भाग लेकर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम में वाराणसी से आए विद्वान ब्राह्मणों द्वारा विशेष मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न कराई गई। सावन मास में भगवान शिव की आराधना करते हुए श्रद्धालुओं ने पार्थिव शिवलिंग पर अभिषेक कर सुख-समृद्धि एवं जीवन की बाधाओं के निवारण हेतु प्रार्थना की। पंडित योगेश नारायण मिश्र ने बताया कि नाग पंचमी पर काल सर्प दोष शांति एवं रुद्राभिषेक का विशेष महत्व होता है। दूध,मधुरस,घी, सरसों तेल,शर्करा युक्त दूध और फलों के रस से भगवान शिव का अभिषेक करने से दीर्घायु,धन-लाभ, आरोग्यता, शत्रु नाश,संतान प्राप्ति और आनंद की वृद्धि होती है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन विश्व कल्याण एवं सभी के जीवन में शांति और मंगल की भावना से प्रतिवर्ष किया जाता है।
इस धार्मिक आयोजन में पंडित अंकित शर्मा, पंडित राजा मिश्रा,पंडित दुर्गेश पांडेय,पंडित रुकम पांडेय और पंडित कृष्णकांत पोडिल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मेघा कश्यप,जिया कश्यप,सृष्टि कश्यप एवं उनकी सखियों ने भी सेवा और सहयोग प्रदान किया। पूजन के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया,जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य अर्जित किया।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply