Breaking News

पुणे@रेव पार्टी में रेड,खडसे के दामाद समेत 7 गिरफ्तार

Share


पुणे,28 जुलाई 2025 (ए)।
महाराष्ट्र की राजनीति एक बार फिर विवादों के घेरे में है, इस बार वजह बनी है एक हाईप्रोफाइल रेव पार्टी, जहां से गिरफ्तार किए गए एक व्यक्ति की पहचान एकनाथ खडसे के दामाद प्रांजल खेवल कर के रूप में हुई है। पुणे पुलिस ने रविवार तड़के खराड़ी इलाके के एक स्टूडियो अपार्टमेंट में छापा मारते हुए 7 लोगों को गिरफ्तार किया और नशीले पदार्थों का जखीरा भी बरामद किया।पुलिस के मुताबिक, पार्टी में 2.7 ग्राम कोकीन, 70 ग्राम गांजा, हुक्का सेट, हुक्का फ्लेवर और शराब की कई बोतलें बरामद की गईं। इस कार्रवाई के बाद प्रांजल खेवलकर का नाम सामने आते ही सियासी भूचाल आ गया। खेवलकर की शादी राकांपा नेता एकनाथ खडसे की बेटी रोहिणी से हुई है, जो वर्तमान में राकांपा (शरद पवार गुट) की महिला विंग की अध्यक्षा भी हैं।


Share

Check Also

सहारनपुर@देवबंद में ज्योत पदयात्रियों को कैंटर ने रौंदा,चार श्रद्धालुओं की मौत,15 घायल

Share सहारनपुर,10 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में शाकंभरी देवी से माता की …

Leave a Reply