सीबीआई ने लोकपाल को सौंपी जांच रिपोर्ट.
नई दिल्ली,28 जुलाई 2025 (ए)। कथित कैश फॉर म्ेरी घोटाले में सीबीआई ने अपनी जांच रिपोर्ट लोकपाल को सौंप दी है। सोमवार को अधिकारियों ने जो जानकारी दी,उसके मुताबिक यह मामला टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा और बिजनेसमैन दर्शन हीरानंदानी पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों से जुड़ा है। इस मामले में सीबीआई ने पिछले साल 21 मार्च को महुआ मोइत्रा और हीरानंदानी के खिलाफ भ्रष्टाचार काननों की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज किया था, जो लोकपाल की ओर से उसे सौंपा गया था। इस मामले में महुआ मोइत्रा पर हीरानंदानी से रिश्वत लेकर और अन्य अनुचित फायदा उठाकर संसद में सवाल पूछने और अन्य भ्रष्ट गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है।
कथित कैश फॉर म्ेरी घोटाले में महुआ पर आरोप है कि उन्होंने भ्रष्ट आचरण में संलिप्त होकर अपने संसदीय विशेषाधिकारों के साथ समझौता किया और लोकसभा लॉगइन जानकारियां साझा करके राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डाला। सीबीआई ने इसी मामले में अपनी जांच रिपोर्ट लोकपाल को सौंप दी है। अधिकारियों के मुताबिक अब लोकपाल ही इसपर आगे की कार्रवाई तय करेगा।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur