Breaking News

हैदराबाद@ सरकारी स्कूल का खाना खाने से छात्राओं की बिगड़ी तबियत

Share


दस्त और उल्टी आने के बाद अस्पताल में भर्ती
हैदराबाद,27 जुलाई 2025 (ए)।
तेलंगाना के नागरकुरनूल जिले में एक सरकारी बालिका आवासीय विद्यालय की 60 से अधिक छात्राओं को रात का खाना खाने के बाद उल्टी और अन्य लक्षणों की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनमें से 50 को बाद में छुट्टी दे दी गई। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि उय्यालवाड़ा स्थित आवासीय विद्यालय में शनिवार रात भोजन करने के बाद 64 छात्र बीमार पड़ गए और उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया तथा उनकी हालत स्थिर है। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि छात्रों को उल्टी, दस्त और पेट दर्द के लक्षणों के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनमें से 50 को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।


Share

Check Also

विकासनगर@हिंदू युवक की हत्या के बाद बवाल इंटरनेट बंद,गुस्साई भीड़ ने आरोपी के घर में आग लगाई,माहौल तनावपूर्ण

Share विकासनगर,14 जून 2026। उत्तराखंड के विकासनगर स्थित बैरागीवाला गांव में दो समुदायों के बीच …

Leave a Reply