Breaking News

नई दिल्ली@ सीएम और डिप्टी सीएम के अधिकारियों के बीच हाथापाई की नौबत

Share


नई दिल्ली,26 जुलाई 2025 (ए)।
कर्नाटक में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के बीच जहां सीएम पद को लेकर अंदरुनी सियासत तेज है वहीं अब इन दोनों के अधिकारी भी आपस में भिड़ने लगे हैं। दिल्ली स्थित कर्नाटक भवन में तैनात दो अधिकारियों के बीच हाथापाई और जूते मारने तक की नौबत आ गई। इन दोनों अधिकारियों में से एक मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के विशेष कार्य अधिकारी मोहन कुमार हैं जबकि दूसरे उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार के विशेष कार्य अधिकारी एच.आंजनेया हैं। इस घटना के संबंध में ए. आंजनेया ने रेजिडेंट कमिश्नर और कर्नाटक के मुख्य सचिव को एक शिकायत भी भेजी है।


Share

Check Also

सहारनपुर@देवबंद में ज्योत पदयात्रियों को कैंटर ने रौंदा,चार श्रद्धालुओं की मौत,15 घायल

Share सहारनपुर,10 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में शाकंभरी देवी से माता की …

Leave a Reply