Breaking News

पटना@ बिहार सरकार का बड़ा ऐलान

Share


पत्रकारों को अब हर महीने मिलेगी 15 हजार रुपए पेंशन
पटना,26 जुलाई 2025 (ए)।
बिहार चुनाव की तैयारियों के बीच राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पत्रकारों के लिए बड़ा ऐलान कर दिया है। अब बिहार के मान्यता प्राप्त पत्रकारों को मिल रही पेंशन राशि में बढ़ोतरी करने का फैसला किया गया है। सीएम नीतीश कुमार ने इसकी घोषणा सोशल मीडिया के जरिए किया। नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि ‘बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना’ के तहत अब सभी पात्र पत्रकारों को हर महीने 6 हजार रुपए की जगह 15 हजार रुपए पेंशन की राशि प्रदान करने का विभाग को निर्देश दिया है। साथ ही इस योजना योजना के अंतर्गत पेंशन प्राप्त कर रहे पत्रकारों की मौत होने की स्थिति में उनके आश्रित पति/ पत्नी को जीवनपर्यन्त प्रतिमाह 3 हजार रुपए की जगह 10 हजार रुपए की पेंशन राशि दिए जाने का निर्देश दिया है।


Share

Check Also

सहारनपुर@देवबंद में ज्योत पदयात्रियों को कैंटर ने रौंदा,चार श्रद्धालुओं की मौत,15 घायल

Share सहारनपुर,10 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में शाकंभरी देवी से माता की …

Leave a Reply