नई दिल्ली,26 जुलाई 2025 (ए)। अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत एक और ऐतिहासिक छलांग लगाने को तैयार है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन और अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा मिलकर 30 जुलाई, 2025 को अपना सबसे महत्वाकांक्षी मिशन ‘निसार’ लॉन्च करेंगे। निसार, यानी नासा-इसरो सिंथेटिक एपर्चर रडार, दुनिया का सबसे महंगा और उन्नत पृथ्वी-अवलोकन उपग्रह है जो धरती की सतह पर होने वाले सूक्ष्मतम बदलावों पर भी 24 गुणा 7 नजर रखेगा। इस बहुप्रतीक्षित सैटेलाइट को श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से जीएसएलव्ही-एफ 16 रॉकेट के जरिए पृथ्वी की कक्षा में स्थापित किया जाएगा।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur