Breaking News

गाजियाबाद@ फर्जी दूतावास मामले में सामने आया एहसान अली का नाम

Share


गाजियाबाद,25 जुलाई 2025 (ए)।
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में फर्जी दूतावास चलाने के मामले में यूपी एसटीएफ ने हर्षवर्धन जैन नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया था। इस मामले में एसटीएफ की पूछताछ में एक नया नाम एहसान अली का सामने आया है। दरअसल एहसान अली ने जालसाज हर्षवर्धन के साथ मिलकर कई शेल कंपनियां बनाई और फिर लोन लेकर फरार हो गया था। अब यह जानकारी सामने आई है कि एहसान अली स्विट्जरलैंड के लेक ल्यूसर्न पर एक आलीशान फ्लैट का मालिक होने के साथ-साथ एक स्पैनिश फुटबॉल क्लब में भी उसकी हिस्सेदारी है। साथ ही वह कई तरह की महंगी कारों का भी शौकीन है।


Share

Check Also

विकासनगर@हिंदू युवक की हत्या के बाद बवाल इंटरनेट बंद,गुस्साई भीड़ ने आरोपी के घर में आग लगाई,माहौल तनावपूर्ण

Share विकासनगर,14 जून 2026। उत्तराखंड के विकासनगर स्थित बैरागीवाला गांव में दो समुदायों के बीच …

Leave a Reply