Breaking News

अंबिकापुर@किक बॉक्सिंग चैंपियनशीप में सरगुजा के खिलाडिय़ों ने जीते पदक

Share

अंबिकापुर,25 जुलाई 2025 (घटती-घटना)। 16 से 20 जुलाई तक रायपुर में आयोजित सीनियर नेशनल कीक बॉक्सिंग चैंपियनशीप 2025 में सरगुजा जिले के खिलाडिय़ों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 2 स्वर्ण और 2 कांस्य पदक अपने नाम किए है। यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता वाको इंडिया एवं कीक बॉक्सिंग एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई थी। जिसमें देशभर से लगभग 1200 खिलाडिय़ों ने भाग लिया। पूरे छत्तीसगढ़ को 8 स्वर्ण पदक मिले, जिनमें से 2 स्वर्ण पदक अकेले सरगुजा के खिलाडिय़ों ने जीतकर जिले सहित प्रदेश में गौरवान्वित किया है। पदक विजेता खिलाडिय़ों में श्वाति राजवाड़े व सरवर एक्का स्वर्ण पदक, संजना मिंज व प्रीति पैकरा कांस्य पदक जीता है। सरगुजा जिला किकबॉक्सिंग संघ के पदाधिकारियों और जिलेवासियों ने विजेता खिलाडिय़ों को बधाई देते हुए कहा कि यह प्रदर्शन जिले की प्रतिभा का प्रतीक है और आने वाले खिलाडिय़ों के लिए प्रेरणा बनेगा।


Share

Check Also

अंबिकापुर@भू-राजस्व संहिता संशोधन को लेकर अधिवक्ता ने उठाए सवाल

Share मुख्य सचिव से की हस्तक्षेप की मांग, कहा- 28 अप्रैल 2026 से पहले के …

Leave a Reply