Breaking News

अंबिकापुर@फर्जी मृत्यु प्रमाण-पत्र बनाकर लोन खत्म कराने व बीमा राशि ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार

Share

अंबिकापुर,25 जुलाई 2025 (घटती-घटना)। फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर लोन बंद कराने और बीमा राशि की ठगी के मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी कंचन विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया है। मामला धनीराम निवासी जोरी, धौरपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें बताया गया था कि वर्ष 2021 में उसकी पत्नी लालो बाई ने स्पंदना स्फूर्ति फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड की शाखा शंकरगढ़ से 72 हजार का लोन लिया था। लोन की किश्तें समय पर चुकाई जा रही थीं, इसी बीच फाइनेंस कंपनी के ब्रांच मैनेजर सुरेश कुमार खांडे व कर्मचारी संजय कुमार साहू ने धनीराम का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र तैयार कर लोन बंद करवा दिया और बीमा राशि 18 हजार को ठगी कर अपने पास ले लिया। पूर्व में सुरेश खांडे व संजय साहू की गिरफ्तारी हो चुकी थी। पूछताछ में उन्होंने बताया था कि इस फर्जीवाड़े में कंचन विश्वकर्मा निवासी तमगेकला, थाना रंका, जिला गढ़वा (झारखंड) की भी भूमिका थी, जिसने 1000 लेकर फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र तैयार किया था। पुलिस ने फरार चल रहे कंचन विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इसके खिलाफ धारा 318(3), 336(2),338, 340(1), 3(5) व 193(3) के तहत कार्रवाई कर जेल दखिल कर दिया है।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply