Breaking News

अंबिकापुर@व्यास पूजा कार्यक्रम का आयोजन,गुरु-शिष्य परंपरा को पुनर्जीवित करने पर जोर

Share

अंबिकापुर,25 जुलाई 2025 (घटती-घटना)। राष्ट्रीय सेवा योजना जिला सरगुजा द्वारा शासकीय राजीव गांधी पीजी कॉलेज अंबिकापुर के सभा कक्ष में व्यास पूजा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में केआर टेक्निकल कॉलेज,साईं बाबा आदर्श महाविद्यालय व सरस्वती महाविद्यालय ने भी सहभागिता की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय के एनएसएस प्रकोष्ठ समन्वयक डॉ. एसएन पांडेय ने महर्षि वेदव्यास जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को भारतीय परंपरा की पुनर्स्थापना का प्रयास बताया। उन्होंने भारतीय शिक्षा पद्धति, अध्यात्म व इतिहास के माध्यम से गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व को रेखांकित किया और युवाओं को प्राचीन ज्ञान को अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम का आयोजन जिला संगठक खेमकरण अहिरवार के मार्गदर्शन में हुआ। आभार प्रदर्शन राजीव गांधी पीजी कॉलेज के कार्यक्रम अधिकारी राजीव कुमार ने किया। इस अवसर पर विभिन्न महाविद्यालयों के कार्यक्रम अधिकारी विनतेश गुप्त, देवेंद्र सोनवानी सहित अनेक स्वयंसेवक उपस्थित रहे।


Share

Check Also

अंबिकापुर@भू-राजस्व संहिता संशोधन को लेकर अधिवक्ता ने उठाए सवाल

Share मुख्य सचिव से की हस्तक्षेप की मांग, कहा- 28 अप्रैल 2026 से पहले के …

Leave a Reply