Breaking News

अंबिकापुर@नवाचारों पर केंद्रित विषय आधारित बीआरजी प्रशिक्षण का दूसरा चरण सम्पन्न

Share

अंबिकापुर,25 जुलाई 2025 (घटती-घटना)। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान अम्बिकापुर में 21 से 25 जुलाई तक कक्षा 6वीं के 9वीं पाठ्यपुस्तकों के अनूकुलन हेतू विकासखंड स्त्रोत व्यक्तियों का प्रशिक्षण कराया जा रहा है। जिसमें हिन्दी,संस्कृत,सामाजिक विज्ञान के सरगुजा,सूरजपुर एवं बलरामपुर जिलों से प्रति विकासखण्ड 3-3 शिक्षकों का बीआरजी के रूप में प्रशिक्षित किया जा रहा है। इससे पूर्व के प्रथम चरण में 14 से 18 जुलाई तक अंग्रेजी, गणित एवं विज्ञान विषय के बीआरजी का प्रशिक्षण पूर्ण हो चुका है। इस प्रशिक्षण के माध्यम से प्रशिक्षित होकर शिक्षक अपने-अपने विकास खण्डों में कक्षा 6 वीं के समस्त विषयों को पढ़ाने वाले शिक्षकों को प्रशिक्षित करेंगें, ताकि 9 वीं पाठ्यपुस्तकों में नवीन बातों, नवाचारों, विषयवस्तु को आसानी से समझकर विद्यार्थियों को बता सकें। इस विषय आधारित प्रशिक्षण के अलावा व्यवसायिक शिक्षा हेतू कौशल विकास नामक पुस्तक, नवीन कृति निर्माण हेतू प्रेरित करने के लिए कृति नामक पुस्तक एवं खेल, योग की महत्ता, शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य हेतू खेल यात्रा नामक पुस्तकों का भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिससे बच्चे कक्षा 6 वीं से ही विषय की समझ के साथ-साथ कौशल विकास कृति एवं खेल को समझ सके। प्रशिक्षण के द्वितीय चरण में संभागीय संयुक्त संचालक (शिक्षा) संजय कुमार गुप्ता द्वारा 23 एवं 24 जुलाई को प्रशिक्षण का अवलोकन किया गया। इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य केसी गुप्ता एवं समस्त अकादमिक सदस्य भी उपस्थित थे।
छात्राध्यापकों उत्कृष्टि प्रदर्शन
संस्थान में अध्ययनरत डीएलएड द्विवर्षीय पाठ्यक्रम के छात्राध्यापकों का छगमाशिम रायपुर द्वारा परीक्षा वर्ष 2025 आयोजित कराया गया। जिसमें संस्थान के छात्राध्यापकों में प्रथम वर्ष में 90 प्रतिशत तथा द्वितीय वर्ष में 86 प्रतिशत छात्राध्यापक उतीर्ण हुए। प्रथम वर्ष में संगीता नागेश प्रथम, अंकुश कुमार गुप्ता द्वितीय, सुहानों ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। द्वितीय वर्ष में हेमलता पटेल प्रथम, तुलेश्वर पैकरा द्वितीय तथा लुकेश कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।


Share

Check Also

रायपुर@पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान सर्वोपरि,अन्याय पर होगा प्रदेशव्यापी विरोध:प्रेस एंड मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन

Share रायपुर में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार और पत्रकार एकजुटता पर बनी रणनीति …

Leave a Reply