Breaking News

अंबिकापुर@घुनघुट्टा नदी में बाइक सवार दो युवक गिरे,एक की मिली लाश

Share

अंबिकापुर,24 जुलाई 2025 (घटती-घटना)। शहर से लगे घुनघुट्टा नदी में बुधवार की शाम बेकाबू बाइक सवार दो युवक सीधे नदी में गिर गए। एक युवक की लाश गुरुवार की दोपहर नदी में मिली,जबकि दूसरे युवक की तलाश जारी है। सूचना मिलते ही दरिमा पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला। घटनास्थल से एक जोड़ी जूते और चप्पल भी मिले हैं,जो बाइक सवार युवकों के होने का आशंका है। पुलिस ने मृतक युवक की शिनाख्त पलगड़ी निवासी हिमांशु (20 वर्ष) के रूप में की। पुलिस के अनुसार,हिमांशु अपने साथी कार्तिकेय के साथ बुधवार शाम पांच बजे घर से कलगसा जाने के लिए बाइक से निकला था। पुलिस ने बताया कि दोनों युवक तेज रफ्तार से घुनघुट्टा नदी के मोड़ पर पहुंचे, जहां वे बाइक को नियंत्रित नहीं कर सके और सीधे नदी में गिर गए। घटनास्थल पर बाइक से झाडिय़ों को हुए नुकसान भी देखा गया।पुलिस ने रेस्क्यू अभियान के लिए घुनघुट्टा डेम के गेट को बंद कर दिया था, ताकि नदी का जल स्तर कम हो सके। नदी लबालब भरी हुई थी, और गेट बंद करने के बाद जल स्तर घटने से रेस्क्यू अभियान में मदद मिली। पुलिस के साथ मृतक के परिजन भी लापता युवक की तलाश में जुटे हैं, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply