- दैनिक घटती-घटना के खबर प्रकाशन के 19 दिन बाद सरगुजा के 2 सट्टा किंग पकड़े गए…
- दीप का पकड़ा जाना निहायत जरूरी…दीप तक कैसे नहीं पहुंच पा रही पुलिस?
- आरोपियों द्वारा क्रिकेट मैच में लाखों करोड़ों का सट्टा लगाकर सुनियोजित तौर पर अवैध धन अर्जित करने हेतु कारित की जा रही थी घटना…
- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा के दिशा निर्देशन मे साइबर सेल पुलिस टीम एवं थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा मामले मे की गई सख्त कार्यवाही…
- आरोपियों द्वारा अपना खाता एवं अपने जानपहचान के लोगो से धोखाधड़ी कर उनका खाता,एटीएम,चेक बुक,मोबाइल नंबर का लेकर अवैध सट्टे के धंधे मे रकम लेन-देन मे करते थे उपयोग…
- लगभग 60 फर्जी खाता धारको से खाते खुलवाकर किया जा रहा था खाता का संचालन, खातों मे हुआ था करोडो का ट्रांजेक्शन
- आरोपी अमित मिश्रा उफऱ् पहलू के विरुद्ध कई आपराधिक प्रकरण दर्ज है,आरोपी संगठित तौर पर आर्थिक अपराध की घटना लगातार कर रहा था कारित…
- कार्यवाही के 1 साल बाद पता चला कि सटोरिया दीप और पहलू फर्जी दस्तावेज व्यवस्था करके खुलवाते थे बैंक खाता और उसी से करते थे लेनदेन…
- हाईकोर्ट ने जुआ फर्जीवाड़े के मामले में
- दीप की याचिका भी हुई है खारिज…
- क्या दीप तक कोई पुलिसकर्मी ही पहुंच रहा खबर जिस वजह से दीप को पकड़ने में पुलिस हो रही विफल?
- ऑनलाइन सट्टा का सबसे बड़ा किंग है दीप
- जिसका फरारी में भी करोड़ की लागत से बन रहा है घर
- दैनिक घटती घटना इन सटोरियों के पकड़े जाने का कर रहा था इंतजार लगातार खबरें हो रही थी प्रकाशित


अंबिकापुर,24 जुलाई 2025 (घटती-घटना)। ऑनलाइन सट्टा के कारोबारी दीप और पहलू काफी दिनों से फरार चल रहे थे पुलिस ने पहलू को तो पकड़ लिया है पर दीप अभी भी फरार है पुलिस दीप तक कब पहुंचेगी इसका अभी भी लोगों को इंतजार है,पहलू का करोड़ों का बिल्डिंग भी बन रहा है पर पुलिस दीप तक पहुंचने में अभी तक असफल रही है,सूत्रों का कहना है कि दीप उर्फ आयुष सिन्हा को एक पुलिस का ही कर्मचारी जानकारी देता है जिस वजह से वह पुलिस को चकमा देने में कामयाब हो रहा है पुलिस को उस कर्मचारी का पता लगाना चाहिए जो दीप को सूचना दे रहा है क्योंकि जब तक पुलिस उसका पता नहीं कर पाएगी तब तक दीप तक पहुंच पाना मुश्किल है ऐसा सूत्रों का दावा है,ऑनलाइन सट्टा के कारोबारी दीप उर्फ आयुष सिंह के विरुद्ध कई अपराध दर्ज है, एक अपराध में वह चेकलिस्ट पर बाहर थे तो वहीं दो अन्य मामले में अभी भी वह फरार चल रहे हैं यह इतने शातिर रहे कि अपने बचने के लिए पुलिस कर्मियों पर भी झूठा आरोप लगाया था और एफआईआर निरस्त करने की याचिका भी कोर्ट में दायर की थी पर यह याचिका भी इनकी खारिज हो गई। सबसे बड़ा सवाल तो यह है की आदतन अपराधी की श्रेणी में शामिल होने वाला दीप कैसे पुलिसकर्मियों पर भी इतने गंभीर आरोप लगा सकता है जो कि इसका कारोबार ही पूरा अवैध है आज इस कारोबार की वजह से पिछले दो सालों से फरार चल रहा है ऐसा सूत्रों का कहना है। थाना कोतवाली अंतर्गत दर्ज प्रकरण के अनुसार दिनांक 13/05/24 कों थाना कोतवाली पुलिस पेट्रोलिंग टीम कों दौरान पेट्रोलिंग जरिये मुखबीर सूचना प्राप्त हुई कि तीन सटोरी आयुष सिन्हा उफऱ् दीप सिन्हा,अमित मिश्रा उम्र पहलू,शुभम केशरी मिलकर अपने सम्पर्क एवं जानपहचान के लोगो कों स्काईएक्सचेज लिंक भेजकर आईपीएल मैच गुजरात टाइटन्स व कोलकता किंग राइडर्स के चीच चल रहे टी-20 मैच में ऑनलाईन सट्टा खेलने व खेलाने का काम कर रहे है। पुलिस टीम द्वारा सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए रेड कार्यवाही करने पर तीन संदिग्ध व्यक्ति मोबाइल ऑपरेट करते हुए मिले,पुलिस टीम द्वारा तीनो संदिग्ध से पूछताछ करने पर अपना नाम (01) आयुष सिन्हा उर्फ दीप सिन्हा (02) अमित मिश्रा उफऱ् पहलू (03) शुभम केसरी सभी साकिन सत्तीपारा शिव मंदिर के पास अम्बिकापुर का होना बताये, आरोपी अमित मिश्रा ऊर्फ पहलू से जप्त एप्पल मोबाइल फ़ोन आईफोन-15 से वाटसअप ऐप मे किये गए चैट,फोन पे ऐप में लेन देन संबंधि सट्टा खेलने व खेलाने का साक्ष्य प्राप्त हुआ, आयुष सिन्हा उर्फ दीप सिन्हा से सट्टा खेलने व खेलाने वाले लोगों द्वारा दिया गया एटीएम कार्ड,तथा शुभम केशरी से हार जीत का लेखा जोखा रखने से संबंधित सट्टा खेलने व खेलाने वाले लोगों का पासबुक व चेक बुक तथा मोबाइल जिसमें सट्टा खेलने वाले लोगों का फोन पे एप्लीकेशन डाउनलोड कर पैसे की लेन देन रखने हेतु साक्ष्य पाये जाने से तीनों आरोपियों के कजे से घटना मे प्रयुक्त 19 मोबाइल नग, 03 नग पासबुक,02 नग चेकबुक, 21 नग एटीएम कार्ड एवं 20100 रुपये नगद व अन्य दस्तावेज बरामद कर मामले मे थाना कोतवाली मे पूर्व मे अपराध क्रमांक 325/24 धारा छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 7, 8 का अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण मे आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया था। प्रकरण में आरोपीगण द्वारा अन्य लोगों का आधार कार्ड लेकर फर्जी तरीके से बैंक एकाउट खोलवाकर उसका उपयोग सट्टा खेलने व खेलवाने में रकम लेन-देन हेतु उपयोग करना पाये जाने से प्रकरण में धारा 467, 468, 471, 120 बी भा.द.वि. का अपराध घटित किया जाना पाये जाने से उपरोक्त धारा प्रकरण में जोडी गई। मामले मे आरोपीगण ज़मानत पर थे,एवं मामले मे अग्रिम जांच विवेचना की जा रही थी। दौरान जांच विवेचना मामले मे पूर्व मे शामिल आरोपी रितिक मंदिलवार उफऱ् बमफोड़ साकिन सत्तीपारा अंबिकापुर कों गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया था एवं मामले मे अग्रिम विवेचना की जा रही थी।
थाना कोतवाली अंतर्गत दर्ज दूसरा प्रकरण
मामले के संबंध में बताया गया कि भारतीय साइबर अपराध समन्वय केन्द्र (आई4सी) द्वारा संचालित समन्वय पोर्टल से प्राप्त सूची अनुसार फर्जी मोबाइल नम्बरो कों जारी करने वाले पॉइंट ऑफ़ सेल्स (पीओएस), म्यूल अकाउंट खाता धारकों के विरुद्ध सख़्ती से कार्यवाही किये जाने के सम्बन्ध मे पुलिस मुख्यालय रायपुर से दिशा निर्देश प्राप्त हुए है,सूची अनुसार साइबर ठगी मे उपयोग किये गए म्यूल अकाउंट लेयर 01 गगन अग्रवाल साकिन प्रतापपुर रोड मॉडर्न स्टूडियो के सामने जनपदपारा अंबिकापुर के संदिग्ध मोबाइल नंबर के लिंक खाता क्रमांक के विरुद्ध देश के 05 अलग अलग राज्य मे ऑनलाइन शिकायत दर्ज है, प्रथम दृस्टि यह स्पस्ट है कि उपरोक्त खाता क्रमांक मे सुनियोजित तरीके से अवैध धन अर्जित करने के उद्देश्य से बैंक खाते का उपयोग ऑनलाइन साइबर ठगी हेतु सम्बंधित खाता धारक/गिरोह के द्वारा किया गया है, उक्त शिकायत पर कार्यवाही किये जाने पर मामले मे संदिग्ध मोबाईल नंबर की संलिप्तता पाई गई है। जो साइबर ठगी में उपयोग किये गए म्यूल एकाउंट से लिंक पाया गया है,जिसके बैंक खाता धारक गगन अग्रवाल के म्यूल अकाउंट मे 64771/- रुपये प्राप्त होना पाया गया है। उपरोक्त बैंक खाता क्रमांक ऑनलाईन फ्रॉड के शिकायत से संबंधित होने पर मामले मे थाना कोतवाली मे अपराध क्रमांक 472/25 धारा 318(4), 319(2),111(2) बी. एन. एस. एवं 66 (ग) आईटी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा म्यूल अकाउंट खाता धारक गगन अग्रवाल से मामले मे पूछताछ किया गया जो अपने कथन मे बताया कि अमित मिश्रा उफऱ् पहलू निवासी सत्तीपारा के द्वारा ठेकेदारी में मुंशी का काम कराने के नाम पर सीम कार्ड,एटीएम कार्ड,पासबुक चेकबुक मांगकर ले लिया था और उसके द्वारा मुझे न ही मुंशी का काम दिया ना ही सींम कार्ड एटीएम कार्ड पासबुक व चेकबुक को वापस किया गया मांगने पर आज कल करके बहाना बनाया गया है दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा जांच मे पाया गया कि आरोपी अमित मिश्रा ऊर्फ पहलू निवासी सत्तीधारा के द्वारा गगन अग्रवाल से सीम कार्ड, एटीएम कार्ड पासबुक व चेकबुक लेकर उपयोग कर धोखाधड़ी करके इनके खाता का अनाधिकृत रूप से उपयोग कर रकम लेन देन करना पाया गया है। आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण मे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है।
थाना गांधीनगर अंतर्गत दर्ज तीसरा प्रकरण
तीसरे प्रकरण के संबंध में बताया गया कि भारतीय साइबर अपराध समन्वय केन्द्र (आई4सी) द्वारा संचालित समन्वय पोर्टल से प्राप्त सूची अनुसार फर्जी मोबाइल नम्बरो कों जारी करने वाले पॉइंट ऑफ़ सेल्स (पीओएस), म्यूल अकाउंट खाता धारकों के विरुद्ध सख़्ती से कार्यवाही किये जाने के सम्बन्ध मे पुलिस मुख्यालय रायपुर से दिशा निर्देश प्राप्त हुए है,सूची अनुसार साइबर ठगी मे उपयोग किये गए म्यूल अकाउंट लेयर 01 गगन अग्रवाल साकिन प्रतापपुर रोड मॉडर्न स्टूडियो के सामने जनपदपारा अंबिकापुर के संदिग्ध मोबाइल नंबर के लिंक खाता क्रमांक के विरुद्ध देश के 05 अलग अलग राज्य मे ऑनलाइन शिकायत दर्ज है, प्रथम दृस्टि यह स्पस्ट है कि उपरोक्त खाता क्रमांक मे सुनियोजित तरीके से अवैध धन अर्जित करने के उद्देश्य से बैंक खाते का उपयोग ऑनलाइन साइबर ठगी हेतु सम्बंधित खाता धारक/गिरोह के द्वारा किया गया है, उक्त शिकायत पर कार्यवाही किये जाने पर मामले मे संदिग्ध मोबाईल नंबर की संलिप्तता पाई गई है। जो साइबर ठगी में उपयोग किये गए म्यूल एकाउंट से लिंक पाया गया है,जिसके बैंक खाता धारक गगन अग्रवाल के म्यूल अकाउंट मे 64771/- रुपये प्राप्त होना पाया गया है। उपरोक्त बैंक खाता क्रमांक ऑनलाईन फ्रॉड के शिकायत से संबंधित होने पर मामले मे थाना कोतवाली मे अपराध क्रमांक 472/25 धारा 318(4), 319(2),111(2) बी. एन. एस. एवं 66 (ग) आईटी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा म्यूल अकाउंट खाता धारक गगन अग्रवाल से मामले मे पूछताछ किया गया जो अपने कथन मे बताया कि अमित मिश्रा उफऱ् पहलू निवासी सत्तीपारा के द्वारा ठेकेदारी में मुंशी का काम कराने के नाम पर सीम कार्ड,एटीएम कार्ड,पासबुक चेकबुक मांगकर ले लिया था और उसके द्वारा मुझे न ही मुंशी का काम दिया ना ही सींम कार्ड एटीएम कार्ड पासबुक व चेकबुक को वापस किया गया मांगने पर आज कल करके बहाना बनाया गया है दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा जांच मे पाया गया कि आरोपी अमित मिश्रा ऊर्फ पहलू निवासी सत्तीधारा के द्वारा गगन अग्रवाल से सीम कार्ड,एटीएम कार्ड पासबुक व चेकबुक लेकर उपयोग कर धोखाधड़ी करके इनके खाता का अनाधिकृत रूप से उपयोग कर रकम लेन देन करना पाया गया है। आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण मे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है।
दीप के विरुद्ध अब तक 8 अपराध दर्ज जिसमें से 5 सट्टा के
दीप के विरुद्ध अब तक कुल 8 मामले दर्ज हैं वहीं इनमें से पांच केवल सट्टे से जुड़े अपराध हैं आदतन सटोरियों में इसकी गिनती आती है क्योंकि पांच मामले सिर्फ सट्टा के इसके ऊपर दर्ज है और यह मामले पिछले 4 सालों में दर्ज हुआ है इससे आप अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह सट्टा के कितने बड़े किंग है।
हाईकोर्ट का फैसला
हाईकोर्ट ने कहा कि एफआईआर में प्रथम दृष्टया संज्ञेय अपराध का मामला बन रहा है। एफआईआर के आधार पर आरोपी के खिलाफ आरोप लगाए गए हैं। कोर्ट ने साफ कहा कि जांच की प्रक्रिया को रोका नहीं जा सकता। सुप्रीम कोर्ट के नीहारिका इंफ्रास्ट्रक्चर केस के आधार पर कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी।
आरोपियों को पकड़ने में इनका रहा योगदान
सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष सिंह परिहार, थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक प्रदीप जायसवाल, साइबर सेल से सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा, प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान,प्रधान आरक्षक विकास सिन्हा, आरक्षक अनुज जायसवाल, मनीष सिंह, रमेश राजवाड़े, शिव राजवाड़े, मंटू गुप्ता, अरविन्द उपाध्याय सक्रिय रहे।
आरोपियों से जप्त सामान
आरोपी अमित मिश्रा उफऱ् पहलू के कब्जे से 01 नग आई फ़ोन सिम लगा हुआ एवं 08 नग मोबाइल, 06 नग डेबिट कार्ड, 02 नग प्लैटिनम कार्ड, 01 नग आधार कार्ड, 01 नग ड्राइविंग लाइसेंस, 01 नग पैन कार्ड जप्त किया गया है, मामले मे शामिल आरोपी ध्रुविल पटेल के कब्जे से 01 नग आई फ़ोन सिम सहित, 03 नग डेबिट कार्ड, 02 नग प्लैटिनम कार्ड, 01 नग क्लासिक कार्ड, 01 नग बिज़नेस कार्ड, 01 नग बैंक खाता 01 चेक बुक कुल चेक 09 नग, 01 नग आधार कार्ड, 01 नग पैन कार्ड, 01 नग ड्राइविंग लाइसेंस जप्त किया गया है। आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण मे आरोपियों कों गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है।
ये दो आरोपी हुए गिरफ्तार
मामले कों संज्ञान मे लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा साइबर सेल पुलिस टीम एवं थाना कोतवाली पुलिस टीम कों मामले के आरोपी का पता तलाश कर पकड़कर मामले मे सख्त कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया था,इसी क्रम मे साइबर सेल पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपियों का पता तलाश किया जा रहा था पुलिस टीम के सतत प्रयास से मामले के आरोपी (01) अमित कुमार मिश्रा उर्फ पहलू आत्मज नित्यानंद मिश्रा उम्र 30 वर्ष साकिन सत्तीपारा शिव मंदिर के पास अंबिकापुर (02) ध्रुवील पटेल आत्मज रमेश भाई पटेल उम्र 30 वर्ष साकिन महाराजा गली सिंधी कॉलोनी,थाना अंबिकापुर का होना बताये,आरोपियों से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया।
अमित कुमार मिश्रा उर्फ पहलु पिता नित्यनंद मिश्रा सा. सत्तीपारा थाना कोतवाली अंबिकापुर के विरुद्ध दर्ज अपराधो की सूची:-
(01) अपराध क्रमांक 481/15 धारा 147,148,294,506,323 भा.द.वि
(02) अपराध क्रमांक 591/15,341,294,506,323,34 भा.द.वि.
(03) अपराध क्रमांक 73/16,धारा 147, 341, 294, 506,323 भा.द.वि.
(04) अपराध क्रमांक 98/16, धारा 457,380 511 427,34 भा.द.वि.
(05) अपराध क्रमांक 431/16, धारा 294, 506, 323, 325 भा.द.वि.
(06) अपराध क्रमांक 122/17, धारा 294,506,323,34 भा.द.वि. एससी/एसटी एक्ट की धारा 3,1,द,घ
(07) अपराध क्रमांक 384/19, धारा म0प्र0 सट्टा अधिनियम 4 ए
(08) अपराध क्रमांक 652/19, धारा 13 जुआ एक्ट
(09) अपराध क्रमांक 706/19, धारा 294, 506, 323, 34 भा.द.वि.
(10) अपराध क्रमांक 855/21 धारा 294,506,323, 34 भा.द.वि.
(11) अपराध क्रमांक 860/22, धारा 4 सटटा एक्ट
(12) अपराध क्रमांक 325/24 धारा 7,8 छ.ग. जुआ प्रति. अधि.
(13) अपराध क्रमांक 472/25, धारा 318(4), 319(2), 111(2) बी. एन. एस. एवं 66(ग) आईटी एक्ट
(14) थाना गांधीनगर मे दर्ज अपराध क्रमांक 397/25, धारा 317(4), 318(4), 61(2) बी.एन.एस
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur