Breaking News

अंबिकापुर@राज्य युवा आयोग अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य ने फतेहपुर का किया निरीक्षण

Share


अंबिकापुर,24 जुलाई 2025 (घटती-घटना)। राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्वविजय सिंह तोमर एवं उनकी पत्नी,जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक दो की सदस्य पायल सिंह तोमर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र ग्राम फतेहपुर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्राथमिक,माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शालाओं सहित विभिन्न सार्वजनिक संस्थानों का निरीक्षण कर सुविधाओं की स्थिति जानी। निरीक्षण की शुरुआत प्राथमिक शाला भवन से की गई,जहां पायल सिंह तोमर ने बच्चों से संवाद कर शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को खाद्य सामग्री भी वितरित की, जिससे बच्चों में उत्साह देखा गया। निरीक्षण के क्रम में दंपती ने फतेहपुर स्थित पीडीएस केंद्र का भी अवलोकन किया और खाद्यान्न वितरण व्यवस्था की समीक्षा की। इसके बाद वे माध्यमिक शाला एवं शासकीय हाई स्कूल फतेहपुर पहुंचे,जहां उन्होंने स्कूल प्राचार्य एवं ग्रामवासियों के साथ संवाद किया। उन्होंने बताया कि जिला पंचायत विकास निधि से खेल मैदान का समतलीकरण कराया जाएगा ताकि विद्यार्थियों को खेलकूद के लिए बेहतर सुविधा मिल सके।इस मौके पर ग्रामीण मंडल मंत्री विजय प्रताप सिंह, पूर्व जनपद सदस्य मटुक दास, फतेहपुर सरपंच सत्येंद्र कुमार, रामप्रकाश कुजूर, हेमंत राजवाड़े उपस्थित रहे।
स्वास्थ्य सेवाओं की भी ली जानकारी : तोमर दंपती ने फतेहपुर उपस्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करते हुए मौजूदा स्वास्थ्यकर्मियों से बारिश के मौसम में दवाइयों की आपूर्ति एवं मौसमी बीमारियों की स्थिति पर जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि ग्रामीणों को समय पर दवाइयां उपलध कराई जाएं ताकि जनस्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।
खेल मैदानों के विकास का आश्वासन : आयोग के अध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्य ने ग्राम पंचायत सपना के खेल मैदान का भी जायजा लिया। उन्होंने मैदान को समतल कराकर खेल योग्य बनाने का भरोसा दिया और कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को भी खेल के बेहतर अवसर मिलना चाहिए। निरीक्षण के दौरान तोमर दंपती ने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और स्थानीय समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार है और जनसमस्याओं का त्वरित समाधान सरकार की प्राथमिकता है। ग्रामीणों की ओर से व्यक्त की गई छोटी बड़ी किसी भी तरह की समस्याओं पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया गया।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply