Breaking News

नई दिल्ली@ दुनिया में बढ़ा भारत का मान

Share

  • पासपोर्ट की ताकत में हुआ बड़ा इजाफा
  • अब 59 देशों में बिना वीजा मिलेगी एंट्री


नई दिल्ली,23 जुलाई 2025 (ए)। भारतीय पासपोर्ट की ताकत में बड़ा इजाफा हुआ है। जुलाई 2025 के लिए जारी हुई प्रतिष्ठित हेनले पासपोर्ट इंडेक्स में भारत ने जनवरी के मुकाबले 8 स्थानों की लंबी छलांग लगाई है। इस सुधार के साथ भारत की रैंकिंग 85वें से सुधरकर 77वें स्थान पर पहुंच गई है। अब भारतीय पासपोर्ट धारक दुनिया के 59 देशों में बिना वीजा के यात्रा कर सकते हैं। वैश्विक रैंकिंग में सिंगापुर ने एक बार फिर अपना दबदबा कायम रखते हुए शीर्ष स्थान बरकरार रखा है। सिंगापुर के पासपोर्ट धारकों को दुनिया के 227 गंतव्यों में से 193 में वीजा-मुक्त पहुंच प्राप्त है। इस सूची में एशियाई देशों का दबदबा कायम है, जिसमें जापान और दक्षिण कोरिया संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं।


Share

Check Also

विकासनगर@हिंदू युवक की हत्या के बाद बवाल इंटरनेट बंद,गुस्साई भीड़ ने आरोपी के घर में आग लगाई,माहौल तनावपूर्ण

Share विकासनगर,14 जून 2026। उत्तराखंड के विकासनगर स्थित बैरागीवाला गांव में दो समुदायों के बीच …

Leave a Reply