Breaking News

पुरी@ पुरी में नाबालिग लड़की को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया

Share


पुरी,19 जुलाई 2025 (ए)।
ओडिशा के पुरी जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक 15 साल की नाबालिग लड़की को कुछ बदमाशों ने पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जला दिया। यह घटना शनिवार को बयाबर गांव में हुई,जब लड़की अपने एक दोस्त के घर जा रही थी। जानकारी के मुताबिक, तीन बदमाश अचानक रास्ते में आए और लड़की पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। घटना के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। लड़की बुरी तरह जल चुकी थी और तुरंत उसे गंभीर हालत में भुवनेश्वर के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीडç¸त लड़की लगभग 70 प्रतिशत जल चुकी है।


Share

Check Also

रायपुर@दीपक और बरखा टंडन ठगी मामला : पुलिस को मिले अहम सबूत पुलिस कमिश्नर ने कहा-कई रसूखदारों को जारी हो सकता है नोटिस

Share रायपुर,25 नवम्बर 2026। ठगी और धोखाधड़ी के आरोपों में घिरे दीपक टंडन और बरखा …

Leave a Reply