जीएफसी 3 स्टार एवं गंगा टाउन में 4 नंबर पर पहुंचा पटना
पटना,17 जुलाई 2025 (ए)। कभी स्वच्छता की दौड़ में पीछे माना जाने वाला शहर आज देशभर के हजारों शहरों के बीच अपनी एक स्वच्छ पहचान के साथ एक अलग छवि प्रस्तुत कर रहा है। पटना नगर निगम को स्वच्छता में बेहतर प्रदर्शन हेतु दिल्ली के विज्ञान भवन में सम्मान प्राप्त हुआ। पटना 10 लाख आबादी वाले 44 शहरों में 21 वें स्थान पर है।जीएफसी 3 स्टार से सम्मानित किया गया। गंगा टाउन शहरों में पटना को 4था रैंक प्राप्त हुआ।नगर आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर ने कहा कि पटना ने स्वच्छता के क्षेत्र में बीते वर्षों में असाधारण प्रगति की है और यह सम्मान कर्मियों के निरंतर प्रयासों का परिणाम है। आमजनों को सुविधा देने वाला पिंक टॉयलेट,लू कैफे एवं निगम नीर एवं मेवहॉल एम्बुलेंस की गाडç¸यां पटना नगर निगम की वेस्ट गाडç¸यों से तैयार कर सफल पूर्वक इस्तेमाल किया जा रहा है। स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 के अंतर्गत सिटीजन फीडबैक कैटेगरी में पटना को चौथा स्थान मिला।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur