नई दिल्ली,15 जुलाई 2025 (ए)। जम्मू-कश्मीर के बीजेपी में अब कुछ ही प्रदेशों के अध्यक्ष तय होने बाकी हैं और राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए नामांकन का इंतजार है। बीजेपी ने पिछले कुछ दिनों में तेजी से राज्यों के अध्यक्ष तय किए उससे यह मैसेज गया कि जल्द ही अब राष्ट्रीय अध्यक्ष का चयन भी हो जाएगा, क्योंकि बीजेपी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए 50 पर्सेंट से ज्यादा राज्यों में चुनाव का क्राइटीरिया पूरा कर लिया है। इसके साथ ही यह चर्चा फिर से तेज हो गई है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के ऐलान के साथ ही केंद्र सरकार में भी बदलाव दिख सकता है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष में मंत्रियों के नामों की भी चर्चा
बीजेपी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा, इसके लिए कई कयास लगाए जा रहे हैं। जिसमें कई केंद्रीय मंत्रियों का नाम भी लिया जा रहा है। अगर किसी केंद्रीय मंत्री को राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलती है तो उनकी जगह नए कैबिनेट मंत्री बनेंगे। बीजेपी में एक व्यक्ति एक पद का नियम है। हालांकि मौजूदा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करीब एक साल से पार्टी के अध्यक्ष पद और केंद्रीय मंत्री दोनों पदों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत के 75 साल वाले बयान के बाद ये भी चर्चाएं चल रही हैं कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने में उम्र का भी ध्यान रखा जाएगा और इसकी संभावना जताई जा रही है कि 70 साल से कम उम्र के किसी नेता को ही यह जिम्मेदारी मिले।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur