Breaking News

नागपुर@ फडणवीस के मंत्री का आईटी नोटिस के बीच नोटों से भरे बैग वाला वीडियो वायरल

Share

नागपुर,12 जुलाई 2025 (ए)। महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार में मंत्री और शिवसेना (शिंदे गुट) के नेता संजय शिरसाट की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। संपत्ति में अचानक हुई बढ़ोतरी को लेकर आयकर विभाग के नोटिस का सामना कर रहे शिरसाट का अब एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है,जिसने महाराष्ट्र की सियासत में भूचाल ला दिया है। इस वायरल वीडियो में मंत्री संजय शिरसाट शॉर्ट्स और बनियान पहने हुए बिस्तर पर बैठे सिगरेट पीते नजर आ रहे हैं। वह किसी से फोन पर बात कर रहे हैं और उनके बगल में एक ट्रॉली बैग खुला पड़ा है, जिसमें नोटों की गड्डियां भरी हुई दिखाई दे रही हैं। वीडियो में उनका पालतू कुत्ता भी नजर आ रहा है।


Share

Check Also

सहारनपुर@देवबंद में ज्योत पदयात्रियों को कैंटर ने रौंदा,चार श्रद्धालुओं की मौत,15 घायल

Share सहारनपुर,10 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में शाकंभरी देवी से माता की …

Leave a Reply