Breaking News

नई दिल्ली @ चीन भारत के खिलाफ बना रहा वाटर बम

Share

अरुणाचल के मुख्यमंत्री खांडू ने किस खतरे को लेकर किया आगाह
नई दिल्ली,09 जुलाई 2025 (ए)।
अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने कहा है कि राज्य की सीमा के समीप चीन द्वारा बनाया जा रहा विशाल बांध एक वाटर बम होगा। इससे सिर्फ सैन्य खतरा ही नहीं खड़ा होगा बल्कि यह किसी भी अन्य समस्या से कहीं ज्यादा बड़ा मुद्दा है। खांडू ने कहा कि यारलुंग सांगपो नदी पर दुनिया की सबसे बड़ी बांध परियोजना गंभीर चिंता का विषय है क्योंकि चीन ने अंतरराष्ट्रीय जल संधि पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं, जो उसे अंतरराष्ट्रीय मानदंडों का पालन करने के लिए मजबूर कर सकती थी।
चीन पर भरोसा नहीं किया जा सकता
ब्रह्मपुत्र नदी को तिब्बत में यारलुंग सांगपो नाम से जाना जाता है। खांडू ने कहा, मुद्दा यह है कि चीन पर भरोसा नहीं किया जा सकता। कोई नहीं जानता कि वे कब क्या करेंगे। उन्होंने कहा, चीन से सैन्य खतरे के अलावा, मुझे लगता है कि यह किसी भी अन्य समस्या से कहीं ज्यादा बड़ा मुद्दा है। यह हमारी जनजातियों और हमारी आजीविका के लिए अस्तित्व का खतरा पैदा करने वाला है। यह काफी गंभीर मुद्दा है क्योंकि चीन इसका इस्तेमाल एक तरह के वॉटर बम के रूप में भी कर सकता है।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply