Breaking News

नई दिल्ली@ पीएम मोदी को नामीबिया का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार मिला

Share


इस दौरे में मिला यह चौथा और 27वीं अंतरराष्ट्रीय सम्मान
नई दिल्ली,09 जुलाई 2025 (ए)।
बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नामीबिया के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ऑर्डर ऑफ द मोस्ट एंशिएंट वेल्विट्सचिया मिराबिलिस से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार नामीबिया की स्वतंत्रता के बाद 1995 में शुरू किया गया था। यह पुरस्कार विशिष्ट सेवा और नेतृत्व के लिए प्रदान किया जाता है। यह
पुरस्कार पीएम मोदी को उनकी नामीबिया यात्रा के दौरान मिला। इस यात्रा में दोनों देशों के बीच कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बातचीत हुई और समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। नामीबिया ने 1990 में स्वतंत्रता प्राप्त की थी। इसके बाद यह पुरस्कार शुरू किया गया। वेल्विट्सचिया मिराबिलिस नामीबिया का एक खास पौधा है। यह रेगिस्तान में पाया जाता है। यह पौधा मुश्किल परिस्थितियों में भी जीवित रहता है। इसलिए यह नामीबिया के लोगों की ताकत और लंबे जीवन का प्रतीक है।


Share

Check Also

सहारनपुर@देवबंद में ज्योत पदयात्रियों को कैंटर ने रौंदा,चार श्रद्धालुओं की मौत,15 घायल

Share सहारनपुर,10 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में शाकंभरी देवी से माता की …

Leave a Reply